Advertisement
RRR natu natu oscar

Oscar 2023 – RRR के सॉन्ग ‘नाटू-नाटू’ ने रचा इतिहास

मनोरंजन

RRR ने ऑस्कर पुरस्कार (Oscar 2023) जीत भारतीय सिनेमा में इतिहास रच दिया है। फिल्म का ‘नाटू नाटू’ गाना इस साल के ऑस्कर में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेटेड था। इस हिट डांस नंबर का संगीत एमएम कीरावनी ने दिया है जबकि इसके लिरिक्स चंद्रबोस ने लिखे हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि ‘नाटू नाटू’ गाने को राहुल सिपलीगंज और काल भैरवा ने मिलकर गाया है। इस गाने का लिरिकल वर्जन 10 नवंबर, 2021 को रिलीज किया गया था। हालांकि, कम्प्लीट वीडियो सॉन्ग 11 अप्रैल, 2022 को रिलीज हुआ था। इसी गाने के तमिल वर्जन को ‘नाटू कोथू’, कन्नड़ में ‘हल्ली नाटू’, मलयालम में ‘करिनथोल’ और हिंदी वर्जन में ‘नाचो नाचो’ के नाम से रिलीज किया गया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari