Advertisement

वार्ड 22 में स्वयंप्रकाश पुरोहित के समर्थन में पदयात्रा

कोलकाता निगम चुनाव

सनलाइट, कोलकाता। वार्ड 22 से तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी स्वयंप्रकाश पुरोहित के समर्थन में वार्ड के नागरिकों द्वारा पदयात्रा का आयोजन किया गया।
 
वरिष्ठ नेता संजय उपाध्याय के नेतृत्व में 22 नंबर वार्ड तृणमूल कांग्रेस के मुख्य निर्वाचनी कार्यालय से शुरू हुई पदयात्रा ने वार्ड के मुख्य रास्तो का परिक्रमण किया जिसमें कालिंदी गुप्ता, रेखा शर्मा, सुनीता सिंह, जानकी देवनाथ, जयंती राय आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।
 
पदयात्रा के अंत में प्रार्थी स्वयंप्रकाश पुरोहित ने सभी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतको के प्रति आभार जताया और सर्वांगीण उन्नति हेतु अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए सभी वार्डवासियों को जागरूक होने का आह्वान किया।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari