Advertisement

आतंकवाद पर पाकिस्तान फिर बेनकाब, हाफिज निकाल सकेगा बैंक से पैसा

विदेश

पाकिस्तान की हुकूमत अपनी सरजमीं पर रह रहे दहशतगर्दों का पूरा ख्याल रखती है। इसका ताजा उदाहरण है वैश्विक आतंकी और लश्कर -ए-तैयबा सरगना हाफिज सईद को संयुक्त राष्ट्र से राहत दिलवाना। आतंकवाद पर पाकिस्तान का चेहरा फिर बेनकाब हुआ है। हाफिज सईद को राहत दिलाने के लिए पाकिस्तान ने पत्र लिखकर संयुक्त राष्ट्र के सामने गुहार लगाई थी।

Advertisement

पाकिस्तान ने कहा था कि हाफिज सईद को अपने बैंक खाते का इस्तेमाल करने की इजाजत दी जाए। पाकिस्तान ने फरियाद की थी कि हाफिज के जब्त बैंक खाते से हर महीने 1.50 लाख रुपये पेंशन देने की अनुमति दी जाए। इस पर संयुक्त राष्ट्र की समिति ने रोजमर्रा के खर्चों के लिए हाफिज सईद को अपने बैंक खाते का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है। हाफिज सईद मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड है। हाफिज के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र को लिखे इस पत्र से साफ है कि आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान अपनी नीति बदलने को तैयार नहीं है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari