Advertisement
breaking news

Panchayat Election Violence – हिंसा के शिकार 133 लोग पहुंचे असम, CM हेमंत बिस्व सरमा ने दी शरण

बंगाल

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा (Panchayat Election Violence) के शिकार 133 लोग असम पहुंचे हैं। असम के सीएम हेमंत बिस्व सरमा ने उन्हें शरण दी है। हेमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि कल, पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में हिंसा के कारण अपनी जान के डर से 133 लोगों ने असम के धुबरी जिले में शरण मांगी। उन्हें भोजन और आश्रय़ दिया गया है।

Advertisement

Panchayat Election Violence

असम में शरण लेने पर नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट किया मैं असम के मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने पश्चिम बंगाल के परेशान विपक्षी पार्टी कार्यकर्ताओं, विशेष रूप से भाजपा के कार्यकर्ताओं को राहत प्रदान की है। राज्य में विपक्षी कार्यकर्ता बार-बार चुनावी हिंसा का शिकार होते हैं और असम राज्य के करीब होने के कारण, उन्हें पार करना सुरक्षित लगता है उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की गयी है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari