Advertisement
breaking news

Panchayat Election – पंचायत चुनाव की सुबह से रक्तचरित्र

बंगाल

Panchayat Election की सुबह से ही राज्य में रक्तचरित्र शुरू हो गया है। चुनाव के दिन लगातार हत्याएं जारी हैं। कूचबिहार के फलीमारी में बीजेपी के पोलिंग एजेंट माधव विश्वास की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आउशग्राम में सीपीएम कार्यकर्ता की मौत हो गई है।

Advertisement

Panchayat Election

नदिया, मुर्शिदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या हो गई है। कटवा में तृणमूल कार्यकर्ता गौतम रॉय की हत्या। सीपीएम पर हत्या का आरोप लगा है। बासंती में वोट देने आये तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या कर दी गयी। चोपड़ा के कल्याणदाहा में कांग्रेस-तृणमूल झड़प में तृणमूल कार्यकर्ता की मौत। खड़ग्राम में हत्या हुई है।

आरामबाग में चली गोली

आरामबाग के सतमासा में गोली चली है। गोली एक युवक के पैर में लगी। पीड़ित का नाम कयामुद्दीन मल्लिक है। सत्ताधारी दल पर एजेंट को जाते समय बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। तभी कथित तौर पर गोलियां चलाई गई। सत्ता पक्ष ने आरोपों से इनकार किया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari