Advertisement
breaking news

Panchayat Election – ग्राउंड जीरो पर हैं राज्यपाल सीवी आनंद बोस

बंगाल

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस मतदान के दिन राजभवन में नहीं, बल्कि ग्राउंड जीरो पर हैं। हिंसा के बीच राज्यपाल विभिन्न जगहों पर पहुंच रहे हैं। पंचायत चुनाव के नामांकन से ही राज्य में जारी हिंसा के बाद राज्यपाल सक्रिय हैं। राज्यपाल जहां अशांति की खबर आ रही है वहां जा रहे हैं।

Advertisement

Panchayat Election

आज भी उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने अशांति की सीधे जानकारी देने के लिए राजभवन में कंट्रोल रूम भी खोला है। इसके अलावा राजभवन में शांति एवं सद्भाव संरक्षण कमिटी भी खोली गई है। कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश शुभ्रा कमल मुखोपाध्याय को उस समिति की अध्यक्षता सौंपी गई है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari