Advertisement
breaking news

Paper Leak मामले का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार, 10 दिन की सीबीआई हिरासत

देश

Paper Leak – बिहार में नीट पेपर लीक मामले में CBI ने मुख्य सरगना राकेश रंजन (रॉकी) को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बिहार के पटना से गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

Paper Leak

अदालत ने रंजन की 10 दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा है। पटना और कोलकाता में उससे जुड़े ठिकानों पर छापेमारी के बाद आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं।

राकेश रंजन उर्फ रॉकी रांची में होटल चलाता है और संजीव मुखिया का भांजा है। पेपर लीक होने के बाद उसे हल करने के लिए रॉकी ने ही सॉल्वर्स का जुगाड़ किया था।

रांची और पटना के MBBS छात्रों का सॉल्वर्स के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, रॉकी दरअसल संजीव मुखिया का बड़ा राजदार भी है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari