Advertisement

Park Circus – पार्क सर्कस घटना – पकड़े गए 4 लोगों को लेकर पुलिस और केंद्रीय बलों ने किया घटना का पुनर्निर्माण

कोलकाता

Park Circus – पार्क सर्कस में पिछले रविवार को हुई घटना की जांच में पुलिस ने आज एक बड़ा कदम उठाया है।

Advertisement

Park Circus

इस पूरे मामले के पीछे सक्रिय रहे 4 मुख्य मास्टरमाइंड को भारी सुरक्षा के बीच आज दोपहर पार्क सर्कस इलाके के विभिन्न ठिकानों पर ले जाया गया।

कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और केंद्रीय बलों की मौजूदगी में आज घटना का पुनर्निर्माण कराया गया।


क्राइम सीन के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया को देखते हुए आज पार्क सर्कस और उसके आसपास के पूरे क्षेत्र को सुरक्षा के कड़े घेरे में ले लिया गया था।

किसी भी संभावित अप्रिय स्थिति या तनाव से निपटने के लिए भारी पुलिस बल के साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी।

जिन रास्तों से आरोपियों को ले जाया गया, वहां आम जनता की आवाजाही को कुछ समय के लिए पूरी तरह रोक दिया गया था।

पुलिस सुत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए इन चारों मुख्य आरोपियों ने रविवार के दिन किस तरह पूरी साजिश को अंजाम दिया, वे किस रास्ते से आए थे, घटना के समय उनकी क्या भूमिका थी और वारदात के बाद वे किस तरफ भागे— इन सभी कड़ियों को आपस में जोड़ने के लिए यह पुनर्निर्माण बेहद जरूरी था।

आरोपियों द्वारा पूछताछ में दिए गए बयानों का जमीन पर मिलान करने के लिए जांच अधिकारी उन्हें लेकर घटना स्थल पर पहुंचे थे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari