Advertisement

Park Street Fire – पार्क स्ट्रीट में लगी भीषण आग, काल धुंए से ढका इलाका

कोलकाता

Park Street Fire – पार्क स्ट्रीट में भीषण आग लग गई है। आग एलन पार्क के विपरीत दिशा में पार्क सेंटर के इमारत में लगी।

Advertisement

Park Street Fire

यह बिल्डिंग पार्क स्ट्रीट और कैमक स्ट्रीट के मोड़ पर है। आग बहुमंजिला इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर लगी। पूरा इलाका काले धुएं से ढका हुआ है।

घटना मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे की है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है।

पार्क सेंटर में सबसे ऊपरी मंजिल पर एक नाइट क्लब और रेस्तरां है। कुछ और दुकानें हैं। शुरुआती तौर पर पता चला है कि आग उसी रेस्टोरेंट से शुरू हुई थी।

आग लगते ही देखते ही देखते फैल गयी। मौके पर दमकल मंत्री सुजीत बोस भी पहुँच चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता पहले आग बुझाने की है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari