Advertisement
breaking news

Park Street – पार्क स्ट्रीट के होटल में युवक की हत्या मामले में ओडिशा से 2 गिरफ्तार

कोलकाता

Park Street – पार्क स्ट्रीट के एक होटल में युवक की हत्या मामले में पुलिस ने ओडिशा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

Park Street

गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है और पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इसके पीछे और कौन लोग है।

उल्लेखनीय है कि पिछले शुक्रवार को पार्क स्ट्रीट स्थित एक होटल के कमरे के बॉक्स बेड के अंदर से युवक का शव बरामद किया गया था।

पुलिस को शक है कि उसकी चादर से गला घोंटकर हत्या की गई है। जांच के दौरान पता चला कि आधार कार्ड और मोबाइल के आधार पर पता चला कि आरोपी ओडिशा के संबलपुर से जुड़े थे।

इसके बाद, कोलकाता पुलिस की एक टीम ओडिशा गई। वहां से पुलिस ने शशिकांत बेहरा और संतोष बेहरा नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार दोनों कथित तौर पर संबलपुर के निवासी हैं। लेकिन यह हत्या क्यों हुई इसकी जांच जारी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक को पहले चोरी और धोखाधड़ी के मामलों में गिरफ्तार किया गया था।

युवक प्राचीन वस्तुओं को बेचकर खूब पैसा कमाता था। पुलिस के मुताबिक, मृतक ने हाल ही में कुछ कीमती चोरी की प्राचीन वस्तुएँ इकट्ठी की थीं।

उसने उन वस्तुओं को दूसरे राज्यों में बेचने के लिए ओडिशा के एक चोर गिरोह के सदस्यों से संपर्क किया।

उन वस्तुओं की तस्करी के इरादे से, उन्हें प्रदर्शित करने के लिए एक होटल का कमरा किराए पर लिया गया था। बाद में, पुलिस को शक है कि प्राचीन वस्तुएँ चुराने के लिए राहुल की हत्या कर दी गई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari