Advertisement
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session – संसद का मानसून सत्र आज से

देश

Parliament Monsoon Session – संसद का मॉनसून सत्र आज से शुरू होगा। यह सत्र 13 अगस्‍त तक चलेगा।

Advertisement

Parliament Monsoon Session

सत्र से पहले सरकार ने कल संसद भवन में सर्वदलीय बैठक की। इस बैठक की अध्‍यक्षता राजनाथ सिंह ने की। इस बैठक में 40 राजनीतिक दलों के 50 से अधिक नेताओं ने भागीदारी की।

इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मुख्‍य मुद्दों पर रचनात्‍मक चर्चाओं में भागीदारी करने और संसद की निर्बाध कार्यवाही सुनिश्चित करने का आग्रह सभी राजनीतिक दलों से किया।

विपक्ष ने साफ कर दिया कि वह राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोप, सहित अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरेगा।

वहीं, सरकार राज्यसभा में एक बिल पेश करेगी, जिसके तहत ‘वन्दे मातरम्’ का अपमान करना या इसके गायन में बाधा डालना आपराधिक जुर्म माना जाएगा। इसमें 3 साल तक की जेल की सजा का प्रावधान है।

दूसरी ओर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत वाले दिन ही संसद भवन तक मार्च करने का ऐलान किया है।

इसके तहत, आयोजकों ने सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद भवन तक जुलूस निकालने की घोषणा की है।

हालांकि, दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई है। मध्य दिल्ली के एक बड़े इलाके में पहले से ही धारा 163 (पहले धारा 144) लागू है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari