Parliament Security Breach

Parliament Security Breach – Baguiati में रहता था ललित, घटना के 3 दिन पहले गया था दिल्ली

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Parliament Security Breach मामले में गिरफ्तार ललित झा baguiati में परिवार के साथ भाड़े के घर मे रहता था।

Parliament Security Breach

स्थानीयों ने बताया कि ललित अपने माता पिता और भाई के साथ रहता था। 3 साल से परिवार यहां रहता था।

10 दिसम्बर को उसके माता पिता बिहार के लिए रवाना हुए थे। उसी शाम ललित भी बैग लेकर निकला और मकान मालिक से बताया कि किसी जरूरी काम से दिल्ली जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि 13 दिसम्बर को संसद में हुई घटना का वीडियो ललित ने रिकॉर्ड किया था और अन्य लोगों के फोन लेकर फरार हो गया था। कल उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

इसके अलावा ललित बड़ाबाजार में भाड़े के घर मे बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता था।

Share from here