Parliament Security Breach lalit jha brother

Parliament Security Breach – संसद की घटना में ललित की भूमिका से चकित है परिजन, देखें Video

कोलकाता देश वीडियो

सनलाइट, कोलकाता। Parliament Security Breach की घटना में फरार आरोपी ललित झा ने गुरुवार रात थाने में जाकर सरेंडर कर दिया।

Parliament Security Breach

उसका पश्चिम बंगाल के कोलकाता से कनेक्शन सामने आने के बाद उसकी कई जानकारियां भी मिली है।

कोलकाता में रह रहे उसके भाई शम्भू झा ने सनलाइट से बात करते हुए बताया कि उसके इस काम से हम सभी आश्चर्य चकित है क्योंकि हमें इस विषय (Parliament Security Breach) में कोई जानकारी नहीं थी।

उन्होंने बताया कि 13 दिसम्बर की रात एक रिश्तेदार ने बताया कि न्यूज चैनल पर आरोपियों में उसका नाम भी बताया जा रहा है।

वह एक अच्छा और शिक्षित लड़का था, टीवी पर देखने के बाद भी विश्वास नहीं हुआ कि उसने इस तरह का काम किया।

ललित के भाई ने बताया कि उसे कोई काम नही मिला इसलिए ज्यादातर खाली समय घर पर ही रहता था।

हालांकि बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर वह अपने खर्चे निकालता था। शम्भू ने बताया कि खाली समय में वह भगत सिंह, विवेकानंद के कोटेशन पढ़ता था और उनकी जयंती सहित अनेक अवसरों पर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करता था।

शम्भू ने बताया कि ललित अपने छोटे भाई, और माता पिता के साथ बागुईहाटी में रहता था। 10 दिसम्बर को अपने माता पिता को छोड़ने स्टेशन गया उसके बाद वो भी कही निकला लेकिन वो कहाँ और किस काम से जा रहा है इसकी जानकारी उसके भाई को नहीं थी।

Share