breaking news

Parliament Security Breach – संसद में हुई घटना का है बंगाल कनेक्शन, बड़ाबाजार में रहता था ललित

देश बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari


Parliament Security Breach – संसद में सुरक्षा में हुई चूक का पश्चिम बंगाल कनेक्शन सामने आया है।

Parliament Security Breach

बता दें कि सागर शर्मा और मनोरंजन विजिटर पास के जरिए सदन के अंदर पहुंचे और कलर स्मोक स्टिक के जरिए गैस स्प्रे की जबकि दो आरोपी संसद भवन परिसर में स्मोक स्टिक से गैस स्प्रे कर रहे थे।

पांचवां आरोपी ललित झा वीडियो बना रहा था। वो फरार है।ललित ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर नीलाक्ष आइच नाम के युवक को भेजा था।

नीलाक्ष पुरुलिया के आदिवासियों की शिक्षा से संबंधित स्वयंसेवी संस्था चलाता है। ललित नीलाक्ष की संस्था से जुड़ा था।

बताया जा रहा है कि ललित कोलकाता का रहने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो घटना के बाद से फरार ललित झा को आखिरी बार राजस्थान के नीमराना में देखा गया था।

पुलिस उसे पकड़ने के लिए नीमराना के गंडाला गांव पहुंची थी लेकिन वह वहां से फरार हो गया।

स्थानियों ने बताया कि ललित बड़ाबाजार में 218 रबीन्द्र सरणी में भाड़े पर रहता था और कुछ बच्चों को पढ़ाता था। अचानक एक डेढ़ साल पहले वह चला गया।

Share from here