Advertisement
breaking news

Parnasree – देर रात पर्णश्री में भयावह घटना, नकली सोना बेचने के आरोप में पिटाई, 1 की मौत…

कोलकाता

Parnasree – पर्णश्री इलाके में देर रात गश्त करते समय पुलिस को सड़क के किनारे लहूलुहान हालत में एक व्यक्ति दिखाई दिया।

Advertisement

Parnasree

उसके पूरे शरीर पर किसी भारी वस्तु से वार के निशान थे। पुलिस ने व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन अंत में वह बच नही सका।

पता चला है कि उस व्यक्ति का नाम महेंद्र सिंह है। उसका भाई दीपक सिंह गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है।

उससे पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि नकली सोना बेचने के आरोप में उसे और उसके भाई महेंद्र सिंह को 4-5 बदमाशों ने बुरी तरह पीटा था।

पुलिस इस घटना के सिलसिले में आरोपी संजीव कर्मकार समेत 8 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari