भविष्य में मोदी केबिनेट का हिस्सा नहीं बनेगी जेडीयू- के सी त्यागी

दिल्ली

केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने तय कर लिया है कि वह मोदी मंत्रिमंडल का हिस्सा नही बनेगा।

जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने रविवार को साफ कर दिया कि उनकी पार्टी को जो भाजपा की तरफ से प्रस्ताव दिया गया था, वह उसके लिए अस्वीकार्य था, इसलिए उनकी पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि भविष्य में भी वह राजग के नेतृत्व वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं होगी।उन्होंने कहा कि यह जेडीयू का अंतिम फैसला है।

उल्लेखनीय है कि 30 मई को मोदी मंत्रिपरिषद में शामिल होने के लिए जेडीयू को सांकेतिक तौर पर एक मंत्री पद का प्रस्ताव दिया गया था। किंतु जेडीयू ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

वहीं, पटना में रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया और आठ मंत्रियों को शपथ दिलाई गई ।

मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा को जगह नही मिली है।
हालांकि, बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा है कि इससे गठबंधन पर कोई फर्क नही पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में बिहार में भाजपा ने 17 और जेडीयू ने 16 सीटों पर जीत हासिल की है।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *