Advertisement
sunlight news

मरीज की मौत को लेकर अस्पताल में हंगामा

कोलकाता

कोलकाता। भवानीपुर थाना इलाके में स्थित रमरीकदास अस्पताल में रोगी की मौत के बाद चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजन ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात 2:15 बजे के करीब यहां वरुण चक्रवर्ती(28)नाम के युवक की मौत हो गई। वह दक्षिण 24 परगना के बारुइपुर थाना अंतर्गत दास पाड़ा गांव का रहने वाला था।

Advertisement

17 जुलाई को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद उसका लगातार इलाज चल रहा था। इस बीच रात 2:15 बजे के करीब डॉक्टरों ने रोगी के परिजनों को बुलाकर बताया कि वरुण की मौत हो चुकी है। इस पर मृतक की एक महिला परिजन चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल कर्मियों से उलझ गई। तुरंत अस्पताल की ओर से फोन कर भवानीपुर थाने को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और समझा-बुझाकर हालात को संभाल लिया गया। शनिवार सुबह शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari