breaking news

Patuli – गेंद समझ कर उठाया, हुआ विस्फोट, 1 घायल

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Patuli में विस्फोट की घटना से हड़कंप मच गया है जिसमे एक किशोर घायल हो गया है। पाटुली पुलिस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर एक मैदान में विस्फोट की घटना घटी।

Patuli

विस्फोट की आवाज से भयभीत स्थानीय निवासी बाहर आए और उन्होंने पार्क में खून से लथपथ किशोर को देखा।

किशोर के दोस्त ने दावा किया कि खेलते समय गेंद खो गई थी। खोजते-खोजते उसे सफेद कागज में लिपटी हुई एक गेंद जैसी कोई चीज़ हाथ लगी।

उसे खोलते समय यह फट गई। घटना के बाद सवाल उठने लगे है कि थाने से कुछ ही दूरी पर आबादी वाले इलाके में ऐसी घटना कैसे घटी?

Share from here