Petrol diesel price – पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

देश

petrol diesel price – देश में तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव किया है।

Petrol diesel price

जिसका सीधा असर लोगों के जेब पर पड़ेगा। आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 3 रुपये बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल की कीमत 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

साथ ही, सीएनजी के दाम भी 2 रुपये प्रति किलो बढ़ा दिए गए हैं, जिससे दिल्ली में अब नई दर 79.09 रुपये हो गई है।

बढ़े दामों के बाद कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 108.74 प्रति लीटर और डीजल 95.13 प्रति लीटर हो गई है।

दरअसल पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा दरों में भारी उछाल आया है, जिसके कारण यह वृद्धि देखने मिली है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari