फिलीपींस का एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान में 85 यात्री सवार थे। तलाशी अभियान जारी है। देश के सेना प्रमुख ने इसकी जानकारी दी है।
उन्होंने कहा कि सी -130 के जलते हुए मलबे से अब तक कम से कम 40 लोगों को बचा लिया गया है। यह हादसा सुलु प्रांत के जोलो द्वीप में लैंडिंग के वक्त हुआ।
