Advertisement
breaking news

अब ‘Bulli Bai’ पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों की ‘नीलामी’ से मचा बवाल, केस दर्ज

देश

एक ऑनलाइन एप ‘Bulli Bai’ को लेकर विवाद पैदा हो गया है। इस ऐप पर सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं को तस्वीर अपलोड करने को लेकर लेकर लोगों का गुस्सा भड़क गया है। जहां आरोप है कि इस एप पर कई चर्चित मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड की गईं है, जिसपर अभद्र टिप्पणी की जा रही हैं। उनकी तस्वीरों का सौदा हो रहा है।

Advertisement

 

वहीं, इन महिलाओं में एक महिला पत्रकार भी शामिल है जिसकी तस्वीरों को आपत्तिजनक कंटेंट के साथ शेयर किया जा रहा है। वहीं, इस मामले में दिल्ली की महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई।

 

वहीं, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी मुंबई पुलिस से इस मामले की जांच के साथ ही केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari