पश्चिम बंगाल- प्लाज्मा थेरेपी से उपचार करने की तैयारी में जुटा स्वास्थ्य विभाग

बंगाल

कोलकाता। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके लोगों के रक्त में मौजूद प्लाज्मा कोरोना के लिए रामबाण साबित हो रहा है। अब खबर है कि अगले सप्ताह से बंगाल में भी प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए किया जायेगा। राज्य स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने शनिवार को इसकी पुष्टि की।

दरअसल एक दिन पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान दावा किया था कि जो लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं, उनके खून के प्लाज्मा इलाज में काफी कारगर साबित हो रहा है। माना जा रहा है कि यह थेरेपी कोरोना को हराने में काफी मददगार साबित हो सकती है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग सूत्रों के अनुसार अब तक पश्चिम बंगाल में 103 ऐसे रोगी हैं जो कोरोना संक्रमण में इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। इसमें से एक रोगी का चुनाव फिलहाल ट्रायल के लिए किया गया है। उनके खून के नमूने को लेकर उसके प्लाज्मा का इस्तेमाल अन्य रोगियों के शरीर में किया जाएगा।

डॉक्टरों ने बताया है कि जो लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं उनके खून दूसरे रोगियों में चढ़ाने पर शरीर के अंदर एंटीबॉडी तैयार होता है जिससे कोरोना संक्रमण से मुक्ति मिल रही है।

Share from here