Advertisement
breaking news

West Bengal – चुनाव की घोषणा के बाद मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाए गए

कोलकाता

West Bengal – बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद देर रात चुनाव आयोग ने राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को पद से हटा दिया है।

Advertisement

West Bengal

उनके अलावा आयोग ने गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा को भी उनके पद से हटा दिया है। साथ ही इनकी जगह लेने वाले अधिकारियों के नाम भी सामने आए हैं।

आयोग ने 1993 बैच के IAS अधिकारी दुष्यंत नारियाला को मुख्य सचिव नियुक्त किया है, जबकि 1997 बैच की IAS अधिकारी संघमित्रा घोष को गृह सचिव नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, आयोग ने निर्देश दिया है कि नंदिनी चक्रवर्ती और जगदीश प्रसाद मीणा को चुनावी प्रक्रिया से जुड़े किसी भी पद को धारण करने से भी प्रतिबंधित किया जाए।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari