pm narendra modi birthday

अंतरिक्ष महाशक्ति बनने वाला भारत चौथा देश बना: पीएम मोदी

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

भारत ने अंतरिक्ष में सेटलाइट को मिसाइल के माध्यम से मार गिराने की क्षमता हासिल की

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देश के नाम संबोधन में बताया कि अपने भारत दुनिया में चौथा ऐसा देश बन गया है जो अंतरिक्ष में किसी भी सेटेलाइट को मार गिरा सकता है। अंतरिक्ष की दुनिया में भारत की ताकत बढ़ गई है। भारतीय वैज्ञानिकों ने आज तय समय पर अंतरिक्ष में एक सेटेलाइट को मार गिराने में कामयाबी हासिल की है। हमारे इस ऑपरेशन से किसी संधि या समझौते का उल्लंघन नहीं हुआ है।

पीएम बोले कि भारत ने इस मिशन को ‘मिशन शक्ति’ का नाम दिया है. आज भारत अंतरिक्ष में महाशक्ति बन गया है. पीएम ने बताया कि LEO सैटेलाइट को मार गिराना एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था, इस मिशन को सिर्फ 3 मिनट में पूरा किया गया है.

उन्होंने कहा कि युद्ध की स्थिति में सेटेलाइट किसी भी देश के तीसरी आंख की तरह काम करती है जिसे संचार व्यवस्था और दुश्मन पर नजर रखने में मदद मिलती है। युद्ध की स्थिति में अगर दुश्मन के सेटलाइट को अंतरिक्ष में ही मार गिराया जाए तो दुश्मन अंधा हो जाएगा। ऐसे में भारत की यह कामयाबी बड़ी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों ने आज सालों से चल रहे उस प्रयोग में कामयाबी हासिल की। अंतरिक्ष में अपनी ताकत बढ़ाकर ऐसा करने वाला भारत दुनिया में अमेरिका, रूस और चीन के बाद चौथा देश बन गया है।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *