Advertisement

कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी सहित मुख्यमंत्रियो को लगेगा टीका

देश

कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम के दूसरे चरण में राजनेताओं को वैक्सीन दी जाएगी। इस चरण में प्रधानमंत्री मोदी सहित मुख्यमंत्रियो को भी टीका लगेगा। इस दौरान उन सांसद, विधायकों को वैक्सीन दी जाएगी जो 50 साल से ज्यादा उम्र के हैं।

Advertisement

 

सरकार ने पहले ही साफ कर दिया था कि वैक्सीन प्रोग्राम अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा। अनुमान है कि इस ड्राइव का दूसरा चरण अप्रैल से शुरू हो सकता है। जिसमें देश के 50 साल से ज्यादा उम्र वाले मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को वैक्सीन दी जाएगी।

 

उल्लेखनीय है कि देश में कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन प्रोग्राम शुरू हो चुका है। सरकार ने पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण में शामिल किया गया है।  

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari