Advertisement

पीएम मोदी ने संतों से की अपील- कोरोना संकट के कारण अब प्रतीकात्मक ही रखा जाए महाकुंभ

देश

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की है कि कुंभ को कोरोना संकट के कारण अब प्रतीकात्मक ही रखा जाए।

Advertisement

 

हरिद्वार में आयोजित कुंभ मेले के दौरान कई अखाड़ों के साधु-संतों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी से आज फोन पर बात की। सभी संतों के स्वास्थ्य का हाल जाना। सभी संतगण प्रशासन को हर प्रकार का सहयोग कर रहे हैं।मैंने इसके लिए संत जगत का आभार व्यक्त किया।”

 

प्रधानमंत्री मोदी ने एक और ट्वीट में कहा, “मैंने प्रार्थना की है कि दो शाही स्नान हो चुके हैं और अब कुंभ को कोरोना के संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए। इससे इस संकट से लड़ाई को एक ताकत मिलेगी।”

 

इससे पहले गुरुवार को दूसरे सबसे बडे अखाड़े निरंजनी ने कहा था कि साधु-संत और श्रद्धालु बड़ी संख्या में कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं जिसे देखते हुए उनकी तरफ से कुंभ मेला समाप्त किया जा रहा है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari