Advertisement

पीएम मोदी का असम के तेजपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में संबोधन

अन्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए असम के तेजपुर यूनिवर्सिटी के 18वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद रहे।

Advertisement

 

18वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘आज 1200 से ज्यादा छात्रों के लिए जीवन भर याद रहने वाला क्षण है। आज से आपके करियर के साथ तेजपुर यूनिवर्सिटी का नाम हमेशा के लिए जुड़ गया है। आज जितना खुश आप हैं उतना ही खुश मैं भी हूं।’

 

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘हमारी सरकार आज जिस तरह नार्थ ईस्ट के विकास में जुटी है, जिस तरह कनेक्टिविटी, शिक्षा और स्वास्थ्य हर सेक्टर में काम हो रहा है, उससे आपके लिए अनेकों नई संभावनाएं बन रही हैं. इन संभावनाओं का पूरा फायदा उठाइए।’

 

भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट सीरीज का जिक्र किया

पीएम मोदी ने कहा कि देश का मिजाज अब जरा हटकर है। क्रिकेट में यह देखा गया। ऑस्ट्रेलिया में पहले कितनी बुरी हार हुई, फिर चुनौतियां आईं, प्लेयर घायल हुए लेकिन खिलाड़ियों ने सबका समाधान निकाला। नए खिलाडियों में अनुभव कम था लेकिन हौसला पूरा था।मौके मिलते ही उन्होंने इतिहास बना दिया। इतनी बड़ी टीम को पराजित कर दिया।
क्रिकेट के मैदान का प्रदर्शन हमें सिखाता है कि खुद पर विश्वास रखो, पॉजेटिव माइंडसेट से आगे बढ़ो, तीसरी चीज आपके सामने आसानी से निकल जाने का मौका या चुनौतियों का सामना करके जीतने का मौका मिले तो चुनौतियों वाला रास्ता चुनना चाहिए। रिस्क लेने से, प्रयोग करने से डरना नहीं है। बिना बात का प्रेशर जब लेते हैं तो चीजें खराब होती हैं।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari