Advertisement

मुझे गर्व है कि मैं भी कभी एनसीसी का सक्रिय कैडेट रहा हूँ – एनसीसी की रैली में पीएम मोदी

देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करियप्पा ग्राउंड में एनसीसी की रैली को संबोधित किया। इससे पहले पीएम मोदी को यहां गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम ने एनसीसी टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट भी देखा।

Advertisement

 

अपने सम्बोधन में पीएम ने कहा कि इस समय देश अपनी आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। और जब एक युवा देश, इस तरह के किसी ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनता है, तो उसके उत्सव में एक अलग ही उत्साह दिखता है। यही उत्साह मैं अभी करियप्पा ग्राउंड में देख रहा हूं।

 

उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं भी कभी आपकी तरह ही एनसीसी का सक्रिय कैडेट रहा हूँ। मुझे एनसीसी में जो ट्रेनिंग मिली, जो जानने सीखने को मिला, आज देश के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों के निर्वहन में मुझे उससे असीम ताकत मिलती है।

 

पीएम ने कहा कि अब देश की बेटियाँ सैनिक स्कूलों में एड्मिशन ले रही हैं। सेना में महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारियाँ मिल रही हैं। एयरफोर्स में देश की बेटियाँ फाइटर प्लेन उड़ा रही हैं। ऐसे में हमारा प्रयास होना चाहिए कि एनसीसी में भी ज्यादा से ज्यादा बेटियाँ शामिल हों 

 

एनसीसी रैली गणतंत्र दिवस शिविर के आखिरी दिन हर साल 28 जनवरी को आयोजित की जाती है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari