नरेंद्र मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल और विस्तार का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इस बीच खबर आ रही है कि शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री देबश्री चौधरी और संतोष गंगवार से इस्तीफा मांगा गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केंद्रीय कैबिनेट का विस्तार करने जा रहे हैं, जिसमें कई नए नेताओं की एंट्री होगी तो कुछ वहीं पुराने नेताओं की छुट्टी। मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित नेता दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। शाम छह बजे मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए मंत्रियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह होगा।
मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार में 19 नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। सूत्रों की माने तो इस मंत्रिमंडल में युवाओं और शिक्षितों को मौक़ा दिया जाएगा।
