Advertisement
breaking news

कलकत्ता हाई कोर्ट ने ममता बनर्जी पर लगाया 5 लाख रुपये का जुर्माना

बंगाल

कलकत्ता हाई कोर्ट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। नंदीग्राम चुनाव केस की सुनवाई कर रहे जस्टिस कौशिक चंदा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार पाते हुए ममता पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही याचिका से खुद को अलग भी कर लिया है।

Advertisement

 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से वसूली गई जुर्माने की रकम से कोरोना काल में जान गंवाने वाले वकीलों के परिवारों की मदद की जाएगी।

 

दरअसल, ममता के वकील ने नंदीग्राम केस की सुनवाई में पक्षपात का हवाला देते हुए जस्टिस कौशिक चंदा की पीठ से मामले को स्थानांतरित करने की अपील की थी।

 

इस मामले की सुनवाई खुद जस्टिस कौशिक चंदा ने की।उन्होंने फैसला सुनाते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी राजनीतिक दल के लिए उपस्थित होता है, तो यह असामान्य है लेकिन वह एक मामले की सुनवाई करते समय अपने पूर्वाग्रह को छोड़ देता है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari