Advertisement

लाल टोपी वाले यूपी के लिए रेड अलर्ट हैं, इन्हें सिर्फ लाल बत्ती से मतलब रहा है – पीएम मोदी

उत्तर प्रदेश

पीएम नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर में एम्स अस्पताल और खाद कारखाने समेत कई परियजनाओं का उद्घाटन कर पूर्वांचल को एक बार फिर से सौगात दी है।

Advertisement

 

इसके साथ ही उन्होंने गोरखपुर से समाजवादी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। बिना किसी का नाम लेते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने गहरा तंज कसते हुए कहा कि लाल टोपी वाले यूपी के लिए रेड अलर्ट हैं। इन्हें सिर्फ लाल बत्ती के लिए सत्ता चाहिए।

 

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज पूरा यूपी जानता है कि लाल टोपी वालों को सिर्फ लाल बत्ती से मतलब रहा है। इन्हें माफियाओं को छूट देने के लिए, जमीन कब्जाने के लिए और आतंकियों को जेल से छुड़ाने के लिए सरकार चाहिए।’

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari