Advertisement
yashobhoomi convention centre

कांग्रेस में चल रहा है गाली देने का कंपटीशन – गुजरात में बोले पीएम मोदी

गुजरात

पीएम मोदी ने आज कलोल में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और औकात, हिटलर, रावण जैसे बयानों को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया। पीएम ने कहा कि कांग्रेस में पीएम पद को नीचा दिखाने के लिए इस बात पर कंपीटिशन चल रहा है कि कौन सबसे ज्यादा गाली दे सकता है। कोई रावण बोलता है तो कोई हिटलर बोलता है।
पीएम मोदी ने कहा कि जिस मोदी को आपने बनाया है, उसका अपमान आपका अपमान है या नहीं। उन्होंने कहा, ”मैं गुजरात का बेटा हूं। आपने मुझे जो गुण दिए हैं, गुजरात ने मुझे जो ताकत दी है, जो गुण गुजरात ने मुझे दिए हैं, वह गुण इन कांग्रेसियों को परेशान कर रहे हैं।” पीएम मोदी ने रैली में कहा, ”अगर आपकी पांचों उंगलियां घी में हैं तो एक उंगली से कमल का बटन दबाएं।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari