PM Modi Howrah Road Show Howrah – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 23 अप्रैल को भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में हावड़ा में एक रोड शो करेंगे।
PM Modi Howrah Road Show
पीएम मोदी इस दिन सबसे पहले बेलूर मठ जाएंगे। इसके बाद, उनका रोड शो सीधे बेलूर मठ के सामने से शुरू होगा और सलकिया चौरस्ता पर समाप्त होगा।
पीएम मोदी के रोड शो की तयारी में इस समय बेलूर और हावड़ा में तैयारियां जोरों पर है। साथ ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है।
भाजपा नेतृत्व को उम्मीद है कि पीएम मोदी के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ेगी।
