Advertisement
West Bengal Going to Be Best Performing State in LS Polls PM Modi

PM Modi in Bengal – पीएम मोदी की आज बंगाल में 4 सभा, बैरकपुर, हावड़ा, हुगली और आरामबाग में करेंगे सभा

बंगाल

PM Modi in Bengal – प्रधानमंत्री मोदी आज लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए बंगाल में चार सभाएं करेंगे।

Advertisement

PM Modi in Bengal

उनकी पहली सभा उत्तर 24 परगना के भाटपारा में सुबह करीब 11:30 बजे होगी। वहां वे बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन सिंह के लिए सभा करेंगे।

प्रधानमंत्री की दूसरी बैठक हुगली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी के समर्थन में होनी है। ये सभा दोपहर करीब 1 बजे होगी।

प्रधानमंत्री की तीसरी बैठक दोपहर करीब 2.30 बजे आरामबाग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत पुरशुरा में होगी। यह पीएम भाजपा प्रत्याशी अरुपकांति दिगा के समर्थन में सभा करेंगे।

पीएम मोदी की दिन की चौथी और आखिरी सभा हावड़ा जिले के सांकराइल में होगी। शाम 4 बजे इस सभा से वह हावड़ा से बीजेपी उम्मीदवार रथिन चक्रवर्ती के समर्थन में प्रचार करेंगे।

पीएम मोदी आज जिन चार केंद्रों पर प्रचार करेंगे, वहां 20 मई को मतदान होगा। चार जनसभाओं से मोदी क्या संदेश देते हैं, इस पर आज नजर रहेगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari