Advertisement
Pm modi in krishnanagar

PM Modi in Cooch Behar – पीएम मोदी की आज कूचबिहार में सभा, बोले – मुझे पूरा विश्वास है कि लोग भाजपा पर विश्वास जताएंगे

बंगाल

PM Modi in Cooch Behar – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। यह जनसभा निसिथ प्रमाणिक के समर्थन में होगी।

Advertisement

PM Modi in Cooch Behar

पीएम कूचबिहार रासमेला मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। सभा से पहले पीएम ने सोशल मीडिया पर इस सभा के लिए पोस्ट किया है।

पीएम ने लिखा – मैं आज दोपहर 3.30 बजे बंगाल भाजपा की रैली को संबोधित करने के लिए कूचबिहार में जनता के बीच आने का इंतजार कर रहा हूं। वहां के लोग हमारे विकास एजेंडे के समर्थक हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि वे भाजपा में विश्वास जताएंगे।

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री के पास में बीजेपी के राज्यसभा सांसद अनंत महाराज होंगे। निशीथ के खिलाफ तृणमूल उम्मीदवार है जगदीश वर्मा बसुनिया। वह राजवंशी समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं।

बीजेपी की ओर से प्रदेश महासचिव जगन्नाथ चट्टोपाध्याय ने कहा, कुचबिहार की जनता बीजेपी के साथ है। यह 4 जून के चुनाव नतीजों में दिखेगा। भाजपा सांसदों और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के विकास कार्यों से भाजपा की जीत सुनिश्चित होगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari