PM Modi in Haldia

PM Modi in Haldia – पांच साल पहले जो नंदीग्राम में हुआ था, इस बार वही भवानीपुर में होने जा रहा है, पुरे पश्चिम बंगाल में होने जा रहा है – पीएम मोदी

बंगाल

PM Modi in Haldia – पीएम मोदी ने आज हल्दिया में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “पांच साल पहले, नंदीग्राम ने बदलाव का रास्ता दिखाया था अब पूरा बंगाल उसी राह पर चल पड़ा है।

PM Modi in Haldia

उन्होंने कहा कि पांच साल पहले जो नंदीग्राम में हुआ था इस बार, वही भवानीपुर में होगा, पुरे पश्चिम बंगाल में होगा।

पीएम मोदी ने टिप्पणी की, “देश आगे बढ़ रहा है, फिर भी निर्मम सरकार ने बंगाल को पीछे छोड़ दिया है। कभी देशभर से लोग हल्दीया काम करने आते थे अब यहाँ से लोग दूसरे राज्य जा रहे हैं और हल्दिया में फैक्ट्रियों के दरवाजों पर ताले लटके हुए हैं।

पीएम ने कहा कि टीएमसी के राज में सिर्फ घुसपैठियों की फेक्ट्रियों बढ़ी है। फर्जी डॉक्यूमेंट और पशुओं की तस्करी की इंडस्ट्री डवलप हुई है। टीएमसी के राजनीति का एक ही केंद्रबिंदु है “भय”

प्रधानमंत्री ने कहा कि तृणमूल सरकार ने राज्य के युवाओं के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा, “भाजपा-शासित राज्यों में नियमित रूप से रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है। एक बार जब पश्चिम बंगाल में भाजपा सत्ता में आएगी, तो इस राज्य में भी ऐसे रोजगार मेले शुरू हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा यह सुनिश्चित करेगी कि हर किसी को उसका हक मिले—उससे कम कुछ नहीं। यह मोदी की गारंटी है।

प्रधानमंत्री ने यह भी संकल्प लिया कि भाजपा सरकार संविधान के पूर्ण अनुरूप ही शासन करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा, “बंगाल को सबसे ज़्यादा फ़ायदा तब होगा जब प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मिलकर काम करें इसलिए, राज्य को एक ‘डबल-इंजन’ सरकार की ज़रूरत है।

PM Modi in Haldia – पीएम ने कहा, हमारी माताओं और बहनों की सुरक्षा और गरिमा से बढ़कर कुछ भी नहीं है। और यह गारंटी भाजपा ही देती है।

Share from here