Advertisement
PM Modi Jalpaiguri

PM Modi आज कोलकाता में, यातायात रहेगा प्रभावित

कोलकाता

PM Modi पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने के लिए शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल आ रहे हैं। उनके दौरे को लेकर कोलकाता में ट्रैफिक नियंत्रित किया जाएगा।

Advertisement

PM Modi

इस संबंध में कोलकाता पुलिस ने पहले ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी हैं। दिशानिर्देशों में इस बात की विस्तृत जानकारी दी गई है कि कहां यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा और कहां यातायात अस्थायी रूप से नियंत्रित किया जाएगा।

निर्देश के मुताबिक, शनिवार शाम 5:30 बजे से रात 10:00 बजे तक उल्टोडांगा फ्लाईओवर, ईएम बाईपास, मा फ्लाईओवर, एजेसी बोस फ्लाईओवर, हॉस्पिटल रोड,

लवर्स लेन, खिदिरपुर रोड, जेनसन और निकोलसन आइलैंड, रेड रोड, आरआर एवेन्यू और राजभवन के दक्षिण में गेट के पास वाली सड़क पर ट्रैफिक नियंत्रित किया जाएगा।

वहीं 12 तारीख को सुबह 8:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक राजभवन के साउथ गेट, आरआर एवेन्यू, रेड रोड, जेनसन और निकोलसन रोड, खिदिरपुर रोड, फर्लांग गेट नंबर 11 और हुगली सेकेंड ब्रिज पर ट्रैफिक नियंत्रित किया जाएगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari