PM Modi in Cooch Behar

PM Modi in Malda – पीएम मोदी आज मालदा में

बंगाल

PM Modi in Malda – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल के मालदा में आ रहे हैं।

PM Modi in Malda

पीएम यहां मालदा उत्तर और मालदा दक्षिण लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे। 2019 के चुनाव में मालदा उत्तर सीट से भाजपा के टिकट पर खगेन मुर्मू ने जीत हासिल की थी, जबकि मालदा दक्षिण सीट पार्टी मामूली अंतर से हार गई थी।

इन दोनों सीटों पर तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना है। पीएम की इस सभा को लेकर तृणमूल सीपीएम ने भी सवाल किए है।

उनका कहना है कि पास में ही आज मतदान है ऐसे में वोटरों को प्रभावित करने के लिए ही मालदा में सभा रखी गई है।

जबकि भाजपा ने कहा कि इसका कोई कनेक्शन नही है। जानकारी है कि प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर पौने 11 बजे मालदा पहुंचेगा। वहां से वे मंच पर पहुंचेंगे।

Share from here