Advertisement
PM Modi in Pune

PM Modi in Pune – प्रधानमंत्री मोदी को मिला लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार, शरद पवार ने पीएम के साथ किया मंच साझा

महाराष्ट्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुणे (PM Modi in Pune) में लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में शरद पवार ने भी पीएम मोदी के साथ मंच साझा किया। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले जिस तरह विपक्ष मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट हो रहा है, उस बीच पीएम मोदी-शरद पवार का एक मंच पर होना अहम घटनाक्रम है।

Advertisement

PM Modi in Pune – Prime Minister Modi received the Lokmanya Tilak National Award

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए काफी अहम और भावुक करने वाला है। पीएम मोदी ने कहा कि आज जो सम्मान मिला है, यह मेरे लिए काफी खास है। जब भी कोई अवॉर्ड मिलता है तो उसके साथ हमारी जिम्मेदारी भी जुड़ जाती है। पीएम मोदी बोले कि जिनके नाम में गंगाधर है, उनके अवॉर्ड की जो ईनाम राशि मुझे दी गई है मैं वो नमामि गंगे प्रोजेक्ट में दे रहा हूं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari