Advertisement

पीएम मोदी ने किया आदि महोत्सव का उद्घाटन

देश दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आदि महोत्सव का उद्घाटन किया। 16 से 27 फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के एक हजार से ज्यादा कलाकार और कारीगर हिस्सा लेंगे।

Advertisement

वाणिज्य और पारंपरिक कला की झलक 
जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा के मुताबिक आदिवासियों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाने और उनकी कला-संस्कृति को पहचान दिलाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस महोत्सव में आदिवासी शिल्प, संस्कृति, व्यंजन और व्यापार से सीधे रूबरू होने का मौका मिलेगा। हस्तशिल्प, हथकरघा, मिट्टी के बर्तन, आभूषण आदि आकर्षण का केंद्र होगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari