Advertisement
PM Modi

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे सिर्फ वाहनों को गति नहीं देगा, बल्कि पूरे बुंदेलखंड की औद्योगिक प्रगति को गति देगा – पीएम मोदी

उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालौन के कैथरी गांव में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे 14,850 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है।

Advertisement

पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के लिए लोगों को बधाई दी। जिस धरती ने अनगिनत सूरवीर पैदा किए, जहां के खून में भारत भक्ति बहती है, जहां के बेटे-बेटियों के पराक्रम और परिश्रम ने हमेशा देश का नाम रोशन किया है, उस बुंदेलखंड की धरती को आज एक्सप्रेसवे का उपहार देते हुए, उत्तर प्रदेश का सांसद होने के नाते मुझे बहुत खुशी हो रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं दशकों से उत्तर प्रदेश आता-जाता रहा हूं, यूपी के आशीर्वाद से पिछले 8 साल से देश के प्रधानसेवक के रूप में कार्य करने का आप सबने जिम्मा दिया है। लेकिन मैंने हमेशा देखा कि अगर यूपी में दो महत्वपूर्ण चीजें जोड़ दी जाएं, तो उत्तर प्रदेश चुनौतियों को चुनौती देने की बहुत बड़ी ताकत के साथ खड़ा हो जाएगा। पहला मुद्दा था- यहां की खराब कानून व्यवस्था, पहले यहां क्या हाल था ये आप जानते हैं। दूसरा, हर प्रकार से खराब कनेक्टिविटी।

ये एक्सप्रेसवे सिर्फ वाहनों को गति नहीं देगा, बल्कि पूरे बुंदेलखंड की औद्योगिक प्रगति को गति देगा – पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चित्रकूट से दिल्ली की दूरी तो 3-4 घंटे कम हुई ही है, लेकिन इसका लाभ इससे भी कहीं ज्यादा है। ये एक्सप्रेसवे यहां सिर्फ वाहनों को गति नहीं देगा, बल्कि ये पूरे बुंदेलखंड की औद्योगिक प्रगति को गति देगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari