Wednesday, September 16, 2026
Advertisement

पीएम मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का किया अनावरण

देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर इंडिया गेट पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। जब तक नेताजी बोस की ग्रेनाइट से बनी भव्य मूर्ति पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनकी एक होलोग्राम प्रतिमा इस जगह पर मौजूद रहेगी।

Advertisement

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत मां के वीर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जन्म जयंती पर मैं पूरे देश की तरफ से कोटि-कोटि नमन करता हूं। ये दिन ऐतिहासिक है, ये कालखंड भी ऐतिहासिक है और ये स्थान जहां हम सब एकीकृत हैं, ये भी ऐतिहासिक है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari
error: Content is protected !!