Advertisement

कोई नहीं टक्कर में, कहां पड़े हो चक्कर में -कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले खिलाड़ियों को पीएम का विजय मंत्र

खेल देश

बर्मिंघम में 28 जुलाई से शुरू होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स मे 72 देशों के 5 हजार से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं, जिसमें भारतीय दल के भी 215 खिलाड़ी भाग लेते नजर आयेंगे। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के रवाना होने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी प्लेयर्स से वर्चुअल बातचीत की और उनका हौंसला बढ़ाया।

Advertisement

पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को पदक जीतने की टेंशन न लेने की बात कहते हुए कहा कि वो इन खेलों का आनंद लेते हुए अपना सम्पूर्ण समर्पण करें और राष्ट्रमंडल खेलों में तिरंगा फहराते हुए देखना ही अपना लक्ष्य रखें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बर्मिघम राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों से कहा कि आप लोगों को क्या करना है, कैसे खेलना है, इसके आप एक्सपर्ट हैं। मैं बस यही कहूंगा कि जी भर के खेलिएगा, जमकर खेलिएगा, पूरी ताकत से खेलिएगा और बिना किसी टेंशन के खेलिएगा। आपको ‘कोई नहीं है टक्कर में, कहां पड़े हो चक्कर में ’ इसी तेवर के साथ खेलना है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari