Mann ki Baat pm modi

जिलाधिकारियों से PM मोदी का संवाद, देश के आकांक्षी जिले रच रहे हैं इतिहास

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों के साथ संवाद किया है और इस दौरान उनके जिलों में केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की।

 

पीएम ने कहा कि जब दूसरों की आकांक्षाएं, अपनी आकांक्षाएं बन जाएं, जब दूसरों के सपनों को पूरा करना अपनी सफलता का पैमाना बन जाए, तो फिर वो कर्तव्य पथ इतिहास रचता है। आज हम देश के आकांक्षी जिलों में यही इतिहास बनते हुए देख रहे हैं।

 

उन्होंने कहा, ‘आज आकांक्षी जिले, देश के आगे बढ़ने के अवरोध को समाप्त कर रहे हैं। आप सबके प्रयासों से, आकांक्षी जिले, आज गतिरोधक के बजाय गतिवर्धक बन रहे हैं। जीवन में लोग अपनी आकांक्षाओं के लिए दिन रात परिश्रम करते हैं और कुछ मात्रा में उन्हें पूरा भी करते हैं। आकांक्षी जिले में देश को जो सफलता मिल रही है, उसका एक बड़ा कारण है अभिसरण। सारे संसाधन वही हैं, सरकारी मशीनरी वही है, अधिकारी वही हैं लेकिन परिणाम अलग है, लेकिन जब दूंसरो की आकांक्षाएं अपनी बन जाएं, जब दूसरों के सपनों को पूरा करना अपनी सफलता का पैमाना बन जाए, तो फिर वो कर्तव्यपथ इतिहास रचता है।’

Share from here