rojgar mela pm modi

संसद सुरक्षा चूक, अनुच्छेद 370, राम मंदिर सहित कई मुद्दों पर PM Modi ने रखी बात

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

PM Modi ने संसद सुरक्षा चूक, राम मंदिर, 370 सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए एक हिन्दी दैनिक अखबार को इंटरव्यू दिया।

संसद सुरक्षा चूक, अनुच्छेद 370, राम मंदिर सहित कई मुद्दों पर PM Modi ने रखी बात

PM Modi ने इस इंटरव्यू में अनुच्छेद 370, 5 राज्यों के नतीजों, नए चेहरों को मुख्यमंत्री बनाने, राम मंदिर, वैश्विक हालातों सहित कई मुद्दों पर बात की है।

इंटरव्यू में PM Modi ने संसद में हुए स्मोक कांड पर चिंता जताते हुए घटना की गहराई से जांच करने की बात कही। उन्होंने कहा कि संसद में हुई घटना के मकसद को जानना जरूरी है।

पीएम ने जम्मू-कश्मीर से हटाए गए अनुच्छेद 370 को लेकर कहा कि आज भी राजनीतिक स्वार्थ से कुछ लोग 370 पर भ्रम फैला रहे है पर ब्रह्मांड की ऐसी कोई शक्ति नहीं है जो अनुच्छेद 370 को वापस ला सके।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के केंद्र के फैसले को बरकरार रखने का आदेश दिया था।

पीएम ने राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर कहा कि श्रीराम के दर्शन से जीवन सफल हो जाता है। ये उनका सौभाग्य है कि उन्हें इस पवित्र कार्य में जाने का न्योता मिला है।

पीएम ने कहा कि ये खुशी मोदी की नहीं है। ये हिंदुस्तान के 140 करोड़ हृदयों की खुशी है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी का ये अवसर ‘हर घर अयोध्या, हर घर राम’ आने का है।

3 राज्यों के चुनावी नतीजों पर पीएम ने कहा कि रिजल्ट से देश के मूड की झलक मिली है। जनता ने स्थिर, स्थायी और सेवाभाव से समर्पित सरकार के लिए जनादेश दिया है।

नए चेहरों को सीएम बनाने पर पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी सेक्टर में किसी ने अपनी ब्रांडिंग कर दी, तो अन्य पर ध्यान नहीं जाता है।

उन्होंने कहा कि नए लोगों की प्रतिभा की चर्चा ही नहीं हो पाती। नए लोगों की भी लंबी तपस्या और अनुभव होता है।

आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी एक बार फिर से ऐतिहासिक जीत हासिल करने जा रही है।

वैश्विक आर्थिक हालातों पर पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया की बड़ी से बड़ी और समृद्ध से समृद्ध अर्थव्यवस्थाओं की स्थिति ठीक नहीं है।

आज भारत में अर्थव्यवस्था को गति देने वाला हर सेक्टर बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। सरकार नए बजट के साथ नई योजनाएं भी बनाएगी।

Share from here