Advertisement

केदारनाथ के बाद पीएम मोदी पहुंचे बाबा बद्रीनाथ के द्वार, दर्शन के बाद किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण

उत्तराखंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छठवीं बार केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। वह यहां ढाई घंटे रहे। इसके बाद वह बदरीनाथ धाम पहुंचे। प्रधानमंत्री के आगम की खबर से देश के अंतिम गांव माणा में खासतौर पर भारी उत्साह है। 

Advertisement

पीएम सुबह 8.30 बजे छठवीं बार केदारनाथ के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने हिमाचली टोपी और खास पोशाक चोला-डोरा पहनी थी। चंबा की महिलाओं ने यह पोशाक अपने हाथों से से बनाई और मोदी को गिफ्ट की थी। इस पर पीछे स्वास्तिक बना है। वे करीब दो घंटे यहां रुके।

गर्भगृह में करीब 20 मिनट पूजा की। इसके बाद आदि शंकराचार्य की समाधि के दर्शन करने पहुंचे। 12 फीट ऊंची आदि शंकराचार्य की यह प्रतिमा 28 टन वजनी है। इसे मैसूर से चुने गए ग्रेनाइट पत्थरों से बनाया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari