pm modi meeting with education minister

पीएम मोदी ने लॉन्च किया ‘Transparent Taxation, Honoring the Honest’ प्लेटफॉर्म

देश

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ईमानदार करदाताओं के लिए आज खास सौगात दी है। पीएम मोदी ने पारदर्शी कराधान-ईमानदार का सम्मान (Transparent Taxation, Honoring the Honest)  नामक एक प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया।वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होने वाले इस आयोजन में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और वित्तराज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे। 

 

प्रधानमंत्री ने कहा देश में चल रहा स्ट्रक्चरल रिफॉर्म का सिलसिला आज एक नए पड़ाव पर पहुंच गया है। 21वीं सदी के टैक्स सिस्टम की इस नई व्यवस्था का आज लोकार्पण किया गया है। इस प्लेटफॉर्म में Faceless Assessment, Faceless Appeal और Taxpayers Charter जैसे बड़े रिफॉर्म्स हैं। Faceless Assessment और Taxpayers Charter आज से लागू हो गए हैं। वहीं फेसलेस अपील की सुविधा 25 सितंबर से शुरू होगी। उस दिन दीन दयाल उपाध्याय की जयंती है।

 

पीएम मोदी ने कहा कि अब टैक्स सिस्टम भले ही फेसलेस हो रहा है, लेकिन टैक्सपेयर को ये Fairness और Fearlessness का विश्वास देने वाला है।  पीएम मोदी ने कहा कि देश का ईमानदार टैक्सपेयर राष्ट्रनिर्माण में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। जब देश के ईमानदार टैक्सपेयर का जीवन आसान बनता है, वो आगे बढ़ता है, तो देश का भी विकास होता है, देश भी आगे बढ़ता है।’ 

 

 

Share from here