Advertisement
mahant nritya gopal das

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ५ अगस्त को उन्होंने पीएम मोदी के साथ मंच साझा किया था। नृत्य गोपाल दास को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था। उन्हें ऑक्सीजन लगाया गया है। नृत्य गोपाल दास इस समय मथुरा में है। आगरा के सीएमओ और तमाम डॉक्टर्स नृत्य गोपाल दास के इलाज के लिए पहुंचे हैं।

Advertisement

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टर नरेश त्रेहान से बात की है और महंत नृत्य गोपाल दास को गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की तैयारी है। गौरतलब है कि नृत्य गोपाल दास हर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दौरान मथुरा आते हैं। मथुरा यात्रा के दौरान आज उनकी तबीयत बिगड़ गई उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट किया गया। उनका कोरोना रिजल्ट पॉजिटिव आ गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari