Advertisement

कोरोना से हालात बेकाबू, पीएम मोदी आज करेंगे राज्यपालों के साथ बैठक

देश

देश में कोरोना की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यपालों और उपराज्यपालों के साथ अहम बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में पीएम मोदी कोरोना से देश में बनी स्थिति का जायजा लेंगे। इस वर्चुअल बैठक में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी मौजूद रहेंगे।

Advertisement

 

इससे पहले पीएम मोदी ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी। बैठक में पीएम मोदी ने देश में कोरोना महामारी की स्थिति की समीक्षा की और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्यों को सलाह दी थी। पीएम ने कोरोना कर्फ्यू के नाम से नाइट कर्फ्यू लगाने, टेस्टिंग बढ़ाने, 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव मनाने का सुझाव दिया था।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari