Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ हीरा बा का निधन

देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा मोदी का आज सुबह निधन हो गया है। वे 100 साल की थीं। हीरा बा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में सुबह 3.30 बजे अंतिम सांस ली। पीएम मोदी ने अहमदाबाद पहुंच माँ को कंधा दिया। इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर मां हीरा बा को श्रद्धांजलि दी।

Advertisement

पीएम ने लिखा – शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari